लखनऊ में आजाद समाज पार्टी का अधिवक्ता सम्मेलन शुरू:हजारों अधिवक्ता हुए शामिल, पुलिस उत्पीड़न, चैंबरों की सुरक्षा और स्वतंत्र पैरवी के अधिकार का मुद्दा उठा
अधिवक्ताओं के अधिकारों और सुरक्षा पर जुटे हजारों वकील राजधानी के कैसरबाग स्थित गांधी भवन प्रेक्षागृह में शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी की लीगल सेल की ओर से तृतीय अधिवक्ता सम्मेलन शुरू हो गया। सम्मेलन में प्रदेशभर से हजारों अधिवक्ताओं के शामिल होने का दावा किया गया है। कार्यक्रम में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद, भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रत्न सिंह और लीगल सेल के राष्ट्रीय चेयरमैन एमएल आर्य सहित कई पदाधिकारी मौजूद हैं। अधिवक्ताओं की सुरक्षा और सम्मान मुख्य मुद्दा सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य अधिवक्ताओं के सम्मान, स्वाभिमान और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को उठाना है। आयोजकों का कहना है कि न्याय व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिवक्ता आज खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उनके सामने पेशे की स्वतंत्रता, जीविका, चैंबरों की सुरक्षा और मुकदमों में बिना दबाव पैरवी करने जैसी चुनौतियां हैं। लीगल सेल के राष्ट्रीय चेयरमैन मोहनश्याम मारिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लगातार अधिवक्ताओं के साथ उत्पीड़न और हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं। कई जगह पुलिस के माध्यम से अधिवक्ताओं को परेशान किया गया, वहीं कुछ मामलों में बदमाशों ने चैंबरों में घुसकर गोलियां तक चलाईं। उन्होंने लखनऊ में हाल ही में अधिवक्ताओं के बैठने के लिए लगाई गई कुर्सियों और सीटों को प्रशासन की ओर से हटाए जाने और ध्वस्त किए जाने का भी मुद्दा उठाया। चैंबरों की सुरक्षा और स्वतंत्र पैरवी की मांग उन्होंने कहा कि अधिवक्ता संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे समाज के प्रत्येक व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए काम करते हैं, लेकिन जब वही अधिवक्ता अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हों तो यह गंभीर विषय है। सम्मेलन के माध्यम से अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, उनके सम्मान की रक्षा करने और स्वतंत्र रूप से न्यायिक पैरवी करने के लिए बेहतर व्यवस्था की मांग उठाई जा रही है। अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मिले न्याय मोहनश्याम मारिया ने कहा कि सांसद चंद्रशेखर आजाद और भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रत्न सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के अधिकारों और सुरक्षा के लिए लीगल सेल का गठन किया गया है। इसका उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक भी सुलभ और उचित न्याय पहुंचाने की व्यवस्था को मजबूत करना है। सम्मेलन में अधिवक्ताओं की समस्याओं, उनके अधिकारों और न्यायिक व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। कार्यक्रम के आयोजक प्रदेश अध्यक्ष, आजाद समाज पार्टी लीगल सेल, उत्तर प्रदेश रजनीश गौतम एडवोकेट हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)