नोएडा चिल्ला एलिवेटेड का 65 प्रतिशत काम पूरा:892.75 करोड़ किए जा रहे खर्च, 5 लाख वाहन चालकों को रोजाना मिलेगी राहत

Oct 30, 2026 - 13:44
0
नोएडा चिल्ला एलिवेटेड का 65 प्रतिशत काम पूरा:892.75 करोड़ किए जा रहे खर्च, 5 लाख वाहन चालकों को रोजाना मिलेगी राहत
दिल्ली से नोएडा आने-जाने वाले वाहन चालकों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। चिल्ला एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य करीब 65 प्रतिशत पूरा हो चुका है। 892.75 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस 5.57 किलोमीटर लंबी सड़क को दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके शुरू होने से चिल्ला बॉर्डर से महामाया फ्लाईओवर तक लगने वाले जाम से काफी हद तक राहत मिलेगी। इस मार्ग से रोजाना गुजरने वाले करीब पांच लाख वाहन चालकों को इसका फायदा मिलेगा। यह एलिवेटेड रोड दिल्ली के मयूर विहार की तरफ से आने वाले वाहनों को सीधे नोएडा एक्सप्रेसवे से जोड़ेगी। इससे ग्रेटर नोएडा, आगरा और लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन चालकों को शहर के अंदर लगने वाले जाम से नहीं गुजरना पड़ेगा। छह लेन की इस सड़क से दिल्ली और नोएडा के बीच यातायात सुगम होने की उम्मीद है। 1567 पाइल्स में से 1300 का काम पूरा परियोजना की प्रगति रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक कुल 1567 पाइल्स में से 1300 का निर्माण पूरा हो चुका है। इसी तरह 271 पाइल कैप में से 220 तैयार किए जा चुके हैं। 271 पियर शाफ्ट में से 150 का निर्माण पूरा हो गया है। अधिकारियों के अनुसार, परियोजना की भौतिक प्रगति 65 प्रतिशत और वित्तीय प्रगति 42 प्रतिशत दर्ज की गई है। अब तक करीब 200 करोड़ रुपये का काम पूरा हो चुका है। सेक्टर-94 और पुश्ता रोड से भी जुड़ेगी चिल्ला एलिवेटेड रोड को सेक्टर-94 में प्रस्तावित एलिवेटेड रोड से जोड़ने की योजना है। इसके आगे पुश्ता रोड के जरिए भी कनेक्टिविटी विकसित की जाएगी। इससे दिल्ली से नोएडा होते हुए जेवर एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए एक वैकल्पिक और सुगम मार्ग तैयार हो सकेगा। पुश्ता रोड से जेवर एयरपोर्ट तक करीब 50 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड की डीपीआर एनएचएआई तैयार कर रहा है। नोएडा में तीन बड़े एलिवेटेड प्रोजेक्ट की तैयारी शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर करने के लिए तीन प्रमुख एलिवेटेड रोड परियोजनाओं पर काम चल रहा है या तैयारी की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User