बस्ती में ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत:कप्तानगंज चौराहे पर हुआ हादसा, पहचान नहीं हो सकी; पुलिस शिनाख्त में जुटी
बस्ती में कप्तानगंज कस्बे के मुख्य चौराहे पर रविवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा करीब 1:50 बजे हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि साइकिल सवार सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही जान चली गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, पुलिस उसकी शिनाख्त कराने में जुटी है। जानकारी के अनुसार, गोरखपुर से बस्ती की तरफ जा रहा तेज रफ्तार ट्रक कप्तानगंज मुख्य चौराहे से गुजर रहा था। इसी दौरान ट्रक ने साइकिल से जा रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही साइकिल सवार गंभीर रूप से सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। पुलिस शिनाख्त कराने में जुटी घटना की सूचना मिलने पर कप्तानगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक की पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू की। हालांकि खबर लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। विधिक कार्रवाई में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद मुख्य चौराहे पर कुछ देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)