आजमगढ़ में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पिता ने जताई हत्या की आशंका, तहरीर देकर निष्पक्ष जांच की मांग

Nov 22, 2026 - 14:37
0
आजमगढ़ में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पिता ने जताई हत्या की आशंका, तहरीर देकर निष्पक्ष जांच की मांग
आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के नरवारी गांव निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक की मौत को लेकर उसके पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की है। पिता रुदल बिंद ने थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर हरिमोहन निवासी दिपाईपुर, थाना शाहगंज, जनपद जौनपुर के खिलाफ जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र के मुताबिक, 22 नवंबर 2026 की सुबह ग्राम प्रधान विजय ने फोन कर रुदल बिंद को सूचना दी कि उनके बेटे रविंदर के सिर में चोट लगी है और उसकी मौत हो गई है। बताया गया कि हरिमोहन ने ही ग्राम प्रधान को फोन कर घटना की जानकारी दी थी। पिता रुदल बिंद का कहना है कि घटना की सूचना मिलने के बाद उन्हें कई तरह की आशंकाएं हुईं। उनका आरोप है कि पहले ग्राम प्रधान के माध्यम से बेटे को हार्ट अटैक आने की बात बताई गई, जबकि बाद में सिर में चोट लगने की जानकारी दी गई। पिता ने दिया शिकायती पत्र सूचना में विरोधाभास होने के कारण उन्होंने बेटे की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। पिता ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, बेटे की मौत के कारणों का पता लगाने और दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User