बुजुर्ग महिला से कुंडल लूटने वाला जेल भेजा गया:अलीगढ़ में CCTV से बाइक नंबर ट्रेस कर पकड़ा आरोपी, जेवर और बाइक बरामद

Nov 08, 2026 - 16:52
0
बुजुर्ग महिला से कुंडल लूटने वाला जेल भेजा गया:अलीगढ़ में CCTV से बाइक नंबर ट्रेस कर पकड़ा आरोपी, जेवर और बाइक बरामद
बन्नादेवी क्षेत्र में भाजपा युवा मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष की मां से कुंडल लूटने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी वसीम को रविवार को जेल भेज दिया। उसके कब्जे से लूटा गया पीली धातु का कुंडल और वारदात में इस्तेमाल सुपर स्प्लेंडर बाइक (UP81EB4543) बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, 7 नवंबर को मसूदाबाद चौराहे के पास बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर बाइक सवार दो बदमाशों ने कुसुमलता देवी के कान से कुंडल लूट लिया था। सीसीटीवी फुटेज से बाइक नंबर मिलने के बाद पुलिस ने वसीम पुत्र गुड्डू खां निवासी शाहजमाल, थाना रोरावर को दबोचा था। हत्या का मुकदमा भी दर्ज आरोपी के खिलाफ देहलीगेट थाने में हत्या और एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है। बन्नादेवी थाना प्रभारी हरिभान सिंह राठौड़ के नेतृत्व में टीम ने गिरफ्तारी और बरामदगी की कार्रवाई की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User