लखनऊ में डीजल भरवाने पहुंची एक्सयूवी कार में आग लगी:धुंआ उठते ही नीचे उतरा ड्राइवर, पंप कर्मचारियों ने कार को दूर कर आग बुझाई

Nov 08, 2026 - 16:52
0
लखनऊ में डीजल भरवाने पहुंची एक्सयूवी कार में आग लगी:धुंआ उठते ही नीचे उतरा ड्राइवर, पंप कर्मचारियों ने कार को दूर कर आग बुझाई
लखनऊ के बंथरा में रविवार शाम अनाड़ी फिलिंग स्टेशन पर डीजल भरवाने पहुंची एक्सयूवी में आग लग गई। पंप कर्मचारियों ने कार को धक्का देकर पंप से दूर किया और आग बुझाई। कार चला रहे संजय कुमार को चोट नहीं आई। यह फिलिंग स्टेशन हनुमान मंदिर के पास है। बंथरा के दादूपुर कॉलोनी निवासी संजय कुमार रविवार शाम करीब 4 बजे अपनी एक्सयूवी में डीजल भरवाने पहुंचे थे। इसी दौरान कार के अंदर से धुआं उठने लगा। संजय कार से उतर गए और शोर मचाया। पंप कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कार को धक्का देकर पीछे किया। उन्होंने अग्निशमन उपकरणों और पानी से आग बुझाने की कोशिश की। कुछ देर बाद आग तेज हो गई, लेकिन कर्मचारियों ने उस पर काबू पा लिया। संजय कुमार ने बताया कि वह निजी काम से सुल्तानपुर जा रहे थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User