एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर 4.10 लाख ठगे:अलीगढ़ में तिरुपेति कंसल्टेंसी के संचालक पर पेड सीट दिलाने का झांसा देकर रकम लेने का आरोप
एमबीबीएस में प्राइवेट कॉलेज की पेड सीट पर दाखिला दिलाने के नाम पर एक महिला से 4.10 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तिरुपेति कंसल्टेंसी के सुखवेन्दर सिंह ने न तो दाखिला कराया और न ही पूरी रकम वापस की। शिकायत पर क्वार्सी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दो किस्तों में लौटाए 50 हजार पुष्पांजलि कॉलोनी, रामघाट रोड निवासी पुष्पा यादव के मुताबिक, आरोपी ने एमबीबीएस में प्राइवेट कॉलेज की पेड सीट पर दाखिला कराने का भरोसा देकर उनसे 4.10 लाख रुपये लिए थे। काफी समय बीतने के बाद भी दाखिला नहीं हुआ तो उन्होंने रकम वापस मांगी। आरोप है कि 6 अगस्त को थाने में शिकायत देने के बाद आरोपी ने 15 अगस्त और 21 अगस्त को 25-25 हजार रुपये लौटाए। इसके बाद शेष रकम देने में आनाकानी करने लगा। कहने लगा-जब रुपये होंगे, तब दूंगा शिकायतकर्ता का आरोप है कि बाकी रकम मांगने पर आरोपी कहता है कि जब उसके पास रुपये होंगे, तब वापस करेगा। इस तरह 4.10 लाख रुपये में से केवल 50 हजार रुपये लौटाए गए हैं। शेष 3.60 लाख रुपये अभी बकाया हैं। पुलिस ने सुखवेन्दर सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 316(2) में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सतीश चन्द्र को सौंपी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)