बुलंदशहर में UPSSSC PET-2026 परीक्षा शांतिपूर्ण शुरू:अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने केंद्रों का निरीक्षण किया, नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम

Oct 25, 2026 - 11:59
0
बुलंदशहर में UPSSSC PET-2026 परीक्षा शांतिपूर्ण शुरू:अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने केंद्रों का निरीक्षण किया, नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 रविवार से जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी माहौल में शुरू हो गई है। परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। ​पहले दिन की परीक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय ने शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रों पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी, प्रवेश व निकास द्वारों पर सुरक्षा प्रबंधों, अभ्यर्थियों के आवागमन और यातायात व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की। ​रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने परीक्षा केंद्रों पर स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी जायजा लिया। उन्होंने कैमरों के माध्यम से कक्षों और परिसरों की लाइव निगरानी का अवलोकन करते हुए ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को निर्देश दिए कि परीक्षा अवधि के दौरान हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अनियमितता सामने आने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित कर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, परीक्षा की शुचिता और गोपनीयता बनाए रखने तथा केंद्रों पर अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध के कड़े निर्देश दिए गए। 27 केंद्रों पर परीक्षा दे रहे करीब 72 हजार अभ्यर्थी बुलंदशहर में पीईटी-2026 के लिए कुल 27 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर लगभग 72 हजार परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। यह परीक्षा 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को आयोजित की जा रही है। सभी निर्धारित तिथियों पर परीक्षा दो पालियों प्रथम पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक संपन्न कराई जा रही है। ​परीक्षा में पारदर्शिता और शुचिता बनाए रखने के लिए इस बार विशेष तकनीकी प्रबंध किए गए हैं। अभ्यर्थियों की सटीक पहचान के लिए बायोमेट्रिक और आइरिस स्कैनिंग का उपयोग किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, सभी कक्षों और स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए कलक्ट्रेट परिसर में एक विशेष कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से सभी केंद्रों पर सीधी नजर रखी जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User