प्रयागराज में स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को रौंदा, मौत:यादव चौराहे पर हुआ हादसा, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित; ब्रेकर बनाने की मांग

Oct 25, 2026 - 11:59
0
प्रयागराज में स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को रौंदा, मौत:यादव चौराहे पर हुआ हादसा, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित; ब्रेकर बनाने की मांग
प्रयागराज के फूलपुर स्थित यादव चौराहे पर रविवार सुबह 11 बजे एक सड़क हादसे में 55 साल के ओंकार नाथ प्रजापति की जान चली गई। उन्हें एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो-एन ने टक्कर मार दी। डॉक्टरों ने किया मृत घोषित यह हादसा फूलपुर की तरफ से आ रही एक काली स्कॉर्पियो-एन से हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार ओंकार नाथ बुरी तरह घायल हो गए। बताया गया है कि स्कॉर्पियो पर नंबर प्लेट नहीं थी। सूचना मिलने पर इफको चौकी प्रभारी विशाल कुमार गुप्ता टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ओंकार नाथ को एंबुलेंस से फूलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह सेठोली, जलालपुर कस्बा के रहने वाले थे। स्थानीय लोगों ने यादव चौराहे पर ब्रेकर बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि इस जगह पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, इसलिए यहां यातायात सुरक्षा के इंतजाम जरूरी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User