चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री अब देश बेच रहा:रायबरेली में स्वामी प्रसाद बोले- सरकारी-संपत्तियां निजी घरानों को दीं; 11 दिसंबर को लखनऊ में करेंगे महारैली

Nov 10, 2026 - 18:06
0
चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री अब देश बेच रहा:रायबरेली में स्वामी प्रसाद बोले- सरकारी-संपत्तियां निजी घरानों को दीं; 11 दिसंबर को लखनऊ में करेंगे महारैली
रायबरेली में राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे एक निजी होटल पहुंचे। यहां उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने अंग्रेजी शासन को मौजूदा सरकार से बेहतर बताते हुए बेरोजगारी, निजीकरण, आरक्षण और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर केंद्र और प्रदेश सरकार को घेरा। मौर्य ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों से आम लोगों, युवाओं और वंचित वर्गों को नुकसान हो रहा है। बोले- अंग्रेजी शासन विकास में भी योगदान देता था मीडियाकर्मियों से बातचीत में स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा- अंग्रेजी शासन देश पर राज करता था, लेकिन विकास में भी योगदान देता था। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार सरकारी संपत्तियों और कंपनियों को निजी घरानों के हाथों में सौंप रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा- "चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री बनकर अब देश बेच रहा है।" धीरेंद्र शास्त्री और अखिलेश यादव पर भी साधा निशाना मौर्य ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने उन्हें 'लम्पट' कहा। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। मौर्य ने कहा- भाजपा कट्टर हिंदुत्व की राजनीति करती है, जबकि अखिलेश यादव सॉफ्ट हिंदुत्व की राजनीति कर रहे हैं। 11 दिसंबर को लखनऊ में करेंगे महारैली स्वामी प्रसाद मौर्य ने 11 दिसंबर को लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी की महारैली करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इस रैली के जरिए सरकार के खिलाफ आंदोलन को तेज किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User