दीपावली पर बागपत पुलिस ने 91 लोगों को गिरफ्तार किया:एसपी ने बाजारों और बॉर्डर चौकियों पर चेकिंग अभियान के दिए निर्देश
बागपत में दीपावली के मौके पर पुलिस ने 91 लोगों को गिरफ्तार किया। एसपी पूर्णेन्दु सिंह के निर्देशन में जिलेभर में चेकिंग अभियान चलाया गया।
पुलिस मीडिया सेल ने मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे इसकी जानकारी दी। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने और पटाखों की तस्करी रोकने के लिए अभियान चलाया।
बॉर्डर चौकियों, व्यस्त बाजारों और मुख्य चौराहों पर चेकिंग की गई। बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष टीमें तैनात की गईं। अधिकारी लगातार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
पुलिस ने धारा 170/126/135 के तहत 91 लोगों को गिरफ्तार किया। खेकड़ा कोतवाली पुलिस ने 10, बागपत शहर कोतवाली ने 22 और बड़ौत कोतवाली ने 24 लोगों को गिरफ्तार किया।
रमाला पुलिस ने चार, छपरौली पुलिस ने सात, दोघट थाना पुलिस ने चार, बनौली पुलिस ने छह और चांदीनगर थाना पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधिकारियों ने जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। बॉर्डर चौकियों पर निगरानी की जा रही है और बाजारों में सुरक्षा बढ़ाई गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)