शिक्षकों का सम्मान समारोह:चित्रकूट में सपा ने 750 शिक्षकों को किया सम्मानित
चित्रकूट में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शिवरामपुर में समाजवादी पार्टी की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें जिले के 750 शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों को सम्मानित किया गया। शिक्षक विधायक एसपी सिंह पटेल और सदर विधायक अनिल प्रधान ने सभी को बैग और शाल भेंटकर उनके योगदान की सराहना की। शिक्षक विधायक एसपी सिंह पटेल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पढ़ी-लिखी जनता को भाजपा ज्यादा दिनों तक गुमराह नहीं कर सकती। हाल के स्नातक और शिक्षक विधायक चुनाव के नतीजे इसका प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा का झूठ और स्वार्थ बेनकाब हो चुका है। जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है। बैलेट पेपर से हुए चुनाव के परिणामों में भाजपा के खिलाफ नाराजगी दिखाई दी। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)