बारिश से 4 फसलों को नुकसान, भाकियू ने मुआवजा मांगा:फतेहपुर के तीन गांवों में धान, तिल, ज्वार और बाजरा की खराब
फतेहपुर में बेमौसम बारिश से धान, तिल, ज्वार और बाजरा की फसलों को नुकसान हुआ है। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने किसानों को मुआवजा देने की मांग की है। सोमवार सुबह 9 बजे संगठन के असोथर ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह चौहान और युवा हृदय सम्राट अंकित सिंह चौहान ने टीम के साथ जरौली, सरकंडी और मनावां गांवों का दौरा किया। उन्होंने खेतों में खड़ी और कटी फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया। किसान नेताओं ने प्रभावित किसानों से बात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्रशासन से जल्द नुकसान का सर्वे कराने और उचित मुआवजा देने की मांग की। दिनेश प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि फसलों के नुकसान का सही आकलन कराने और किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए जिला प्रशासन से जल्द बात की जाएगी। उन्होंने प्रशासन से किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए कदम उठाने की मांग की। बैठक में किसानों की दूसरी समस्याओं पर भी बात हुई। किसान नेताओं ने समय पर खाद और बीज देने, सिंचाई के लिए बिजली की सप्लाई जारी रखने और तय कीमत से ज्यादा दाम पर खाद बेचने वालों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने मंडियों में किसानों के धान की पूरी तौल कराने की मांग भी की, ताकि उन्हें उपज बेचने में परेशानी न हो। बैठक में किसान जसवंत सिंह, चंद्रशेखर सिंह, विजय सिंह, हरिओम सिंह, प्रमोद सिंह, गुड्डू अग्निहोत्री, युवा अध्यक्ष अजय सिंह, सत्यम सिंह, उमेश सिंह परमार, विकास सिंह, दीपेश सिंह भदौरिया, राजन सिंह, बच्चा सिंह, मेवालाल साहू, राहुल सिंह, बोनी सिंह और डीएम सिंह सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)