छात्रवृत्ति परीक्षा-2027 की Answer Key जारी:13 नवंबर शाम 6 बजे तक ईमेल से दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज की ओर से 01 नवंबर 2026 को प्रदेश भर के 505 केंद्रों पर आयोजित 'राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा-2027' की प्रश्नपुस्तिका की उत्तरमाला (Answer Key) वेबसाइट http://entdata.co.in, http://entdata.co.in पर जारी कर दी गई है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी के सचिव राजेंद्र प्रताप ने बताया कि यदि अभ्यर्थियों को उत्तरमाला को लेकर कोई आपत्ति है, तो वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपनी बात रख सकते हैं।
आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि
वेबसाइट पर उपलब्ध उत्तरमाला के संबंध में साक्ष्य सहित आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 13 नवंबर 2026 को सायं 06:00 बजे तक निर्धारित की गई है। आपत्तियां केवल आधिकारिक ईमेल आईडी nmmsntsexam@gmail.com के माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी। व्यक्तिगत, पत्राचार या मोबाइल जैसे अन्य माध्यमों से भेजी गई आपत्तियां अमान्य होंगी।
प्रत्येक आपत्ति के समर्थन में वैध साक्ष्य अपलोड करना अनिवार्य है। साक्ष्य न होने पर आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा और उसे प्रथम दृष्टया निरस्त मान लिया जाएगा।
75.93 प्रतिशत रही थी परीक्षार्थियों की उपस्थिति
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस परीक्षा में कुल 1,74,662 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। परीक्षार्थियों को अपने गृह जिले से बाहर न जाना पड़े, इसके लिए उनके नजदीकी क्षेत्रों में ही केंद्र बनाए गए थे, जिसमें कुल 75.93 प्रतिशत परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 24.07 प्रतिशत अनुपस्थित रहे।
सालाना 12,000 रुपये तक मिलेगी छात्रवृत्ति
कक्षा 8 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश के लिए कुल 15,143 सीटों का कोटा निर्धारित है। परीक्षा में सफल होने वाले मेधावी विद्यार्थियों को कक्षा 9 से 12 तक प्रति माह ₹1,000 (यानी सालाना ₹12,000) की छात्रवृत्ति शिक्षा मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)