मातृभूमि योजना में पांच परियोजनाओं के लिए 80.88 लाख मिले:परमात्मा सिंह ने स्वास्थ्य केंद्र और कम्युनिटी हॉल के लिए दिए 79.48 लाख रुपये
अंबेडकरनगर में मातृभूमि योजना के तहत जिले में पांच विकास परियोजनाओं के लिए दानदाताओं ने कुल 80.88 लाख रुपए का सहयोग दिया है। इसमें सबसे बड़ा योगदान रामनगर ब्लॉक के अखलासपुर निवासी परमात्मा सिंह का है। उन्होंने अपने गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और कम्युनिटी हॉल के निर्माण के लिए 79.48 लाख रुपए दिए हैं। दोनों परियोजनाओं को जिलाधिकारी स्तर से वित्तीय और प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है। निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को सौंपी गई है। परमात्मा सिंह ने अखलासपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए 59.97 लाख रुपए का योगदान दिया है। परियोजना को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद अब इसका निर्माण पीडब्ल्यूडी कराएगा। स्वास्थ्य केंद्र बनने से गांव के लोगों को स्थानीय स्तर पर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। कम्युनिटी हॉल के निर्माण में लगाए 19.51 लाख गांव में कम्युनिटी हॉल बनाने के लिए परमात्मा सिंह ने 19.51 लाख रुपए दिए हैं। इस परियोजना को भी प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी मिल चुकी है। इसका निर्माण भी पीडब्ल्यूडी की ओर से कराया जाएगा। कम्युनिटी हॉल बनने से गांव में सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सुविधा उपलब्ध होगी। तीन गांवों में लगेंगी सोलर स्ट्रीट लाइटें मातृभूमि योजना के तहत तीन गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए भी दानदाताओं ने सहयोग दिया है। जलालपुर ब्लॉक के कादीपुर गांव में लाइटें लगाने के लिए बुद्धिराम ने 60 हजार रुपए दिए हैं। अवधना इस्माइलपुर में जगदीश चौधरी ने 60 हजार रुपए का योगदान किया है। वहीं रामनगर ब्लॉक के बड़ेपुर सारा गांव में सोलर लाइटें लगाने के लिए पूनम देवी ने 20 हजार रुपए दिए हैं। डीएम ने दानदाताओं का जताया आभार जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने कहा कि मातृभूमि योजना के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों की जरूरतें जनसहयोग से पूरी की जा सकती हैं। नागरिक, प्रवासी और समाजसेवी अपने गांव की विकास परियोजनाओं में योगदान दे सकते हैं। उन्होंने सभी दानदाताओं का आभार जताते हुए अन्य लोगों से भी योजना से जुड़कर गांवों में सुविधाएं बढ़ाने की अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)