बलिया में स्नातक-शिक्षक निर्वाचन के लिए 20 सेंटर पर निगरानी:54 बूथों पर हर व्यक्ति की जांच होगी, वीडियो रिकॉर्डिंग से भी नजर
बलिया में स्नातक और शिक्षक चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए गुरुवार को पुलिस लाइन में ब्रीफिंग की गई। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक ईराज राजा ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चुनाव ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी ईराज राजा ने पुलिसकर्मियों को निर्धारित समय पर ड्यूटी स्थल पर पहुंचने और पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जांच की जाएगी। पहचान पत्र देखने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। मतपेटियों की सुरक्षा पर रहेगी नजर पुलिसकर्मियों को मतपेटियों की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि कोई भी व्यक्ति मतपेटियों में स्याही, पानी या अन्य कोई सामग्री न डाल सके। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। 20 पोलिंग सेंटर और 54 बूथ बनाए गए जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि बलिया में चुनाव के लिए 20 पोलिंग सेंटर और 54 बूथ बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात रहेंगे। इसके साथ ही वीडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से भी मतदान प्रक्रिया पर नजर रखी जाएगी। आठ जिलों में हो रहा चुनाव, वाराणसी में मतगणना अधिकारियों ने बताया कि स्नातक और शिक्षक चुनाव आठ जिलों में कराया जा रहा है। चुनाव की मतगणना वाराणसी में होगी। प्रशासन और पुलिस का जोर मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)