गिर्राज जी की भक्ति में डूबा ब्रज:श्री कृष्ण जन्मस्थान पर हुए 56 भोग के दर्शन, 51 फीट के गोवर्धन नाथ के दर्शन कर भक्त हुए अभिभूत

Nov 11, 2026 - 05:44
0
गिर्राज जी की भक्ति में डूबा ब्रज:श्री कृष्ण जन्मस्थान पर हुए 56 भोग के दर्शन, 51 फीट के गोवर्धन नाथ के दर्शन कर भक्त हुए अभिभूत
ब्रजभूमि में भगवान गोवर्धन नाथ की पूजा का सिलसिला मंगलवार देर रात तक चला। पूरा ब्रज भगवान गोवर्धन नाथ की भक्ति में डूब गया। जगह जगह गाय के गोबर से बने गिर्राज जी का पूजन हुआ,उनको तरह तरह के व्यंजन बनाकर अर्पित किए। श्री कृष्ण जन्मस्थान में भगवान को 56 भोग लगाए गए। वहीं गोविंद नगर में 51 फीट के गिर्राज जी बनाकर पूजन अर्चन किया गया। इस दौरान पूरा माहौल भगवान गोवर्धन नाथ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। अन्नकूट महोत्सव का हुआ आयोजन श्री कृष्ण जन्मस्थान पर कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को अन्नकूट 56 भोग महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर परिसर अन्नकूट महोत्सव के रंग में डूब गया। मंदिर परिसर में विराजमान गिर्राज के पूरे परिसर को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया। भगवान का दिव्य आकर्षक फूल बंगला सजाया गया। भागवत भवन में स्थित राधा कृष्ण एवं केशवदेव मंदिर प्रांगड़ में स्थित गिर्राज जी के श्री विग्रह को अर्पित दिव्य 56 भोग के मध्य विराजित भगवान भक्तों पर अनवरत रूप से अमृत की वर्षा कर रहे थे। भगवान के दर्शन कर श्रद्धालु हुए अभिभूत गिर्राज जी का पंचगव्य से मंदिर के पुजारियों द्वारा अभिषेक किया गया। इस दौरान श्री कृष्ण संकीर्तन मंडल के भक्तों ने भजन गाए। इसके बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। भगवान के दर्शन और प्रसाद पाकर श्रद्धालु अभिभूत हो गए। श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर परिसर गिर्राज जी के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। भगवान को अर्पित किए गए 56 भोग के दर्शन कर द्वापर में भगवान श्री कृष्ण द्वारा की गई लीला का चित्रण भक्तों के मन में छा गया। 51 फीट के दिव्य गिरिराज स्वरूप के दर्शन कर भावविभोर हुए बृजवासी बृजभूमि की पावन धरा पर गिरिराज महाराज की महिमा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। गोवर्धनधारी भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अटूट आस्था और विश्वास के साथ महाविद्या चौराहे स्थित श्री गिरिराज जी मंदिर में सामूहिक श्री गिरिराज पूजा महोत्सव समिति एवं श्री गिरिराज महिला मंडल द्वारा 28वां श्री गिरिराज पूजा महोत्सव धूमधाम और श्रद्धाभाव से मनाया गया। महोत्सव में गाय के गोबर से निर्मित 51 फीट के विशाल गिरिराज स्वरूप, 22 फीट ऊंचे भव्य श्रीनाथ जी स्वरूप, तुलसी वन और पर्वत की दिव्य सजावट ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। हजारों श्रद्धालुओं ने गिरिराज महाराज की परिक्रमा कर दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। 27 वर्षों से चल रहा महोत्सव समिति के संस्थापक राजकुमार खंडेलवाल ने बताया कि गिरिराज महाराज की कृपा और बृजवासियों की अटूट श्रद्धा से यह महोत्सव पिछले 27 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष महोत्सव का 28वां आयोजन है, जो बृज की धार्मिक परंपराओं और गोवर्धनधारी प्रभु के प्रति जनमानस की गहरी आस्था का प्रतीक बना। महोत्सव का शुभारंभ भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। अंगूरी वाटिका, डीग गेट से प्रारंभ हुई शोभायात्रा महाविद्या और गोविंद नगर होते हुए श्री गिरिराज मंदिर पहुंची। नासिक ढोल और बैंड की धुन पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। शोभायात्रा में संत-महात्माओं के सानिध्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। छप्पन भोग और भजन संध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब गिरिराज महाराज के फूल बंगला, छप्पन भोग और अन्नकूट के दिव्य दर्शन हुए। अन्नकूट का निर्माण एवं वितरण गणेश मित्र मंडल द्वारा किया गया। भक्तों ने इसे प्रभु के प्रति समर्पण और सामूहिक सेवा का प्रतीक मानते हुए श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ द्वाराचार्य राजेंद्र दास महाराज, नाभा पीठाधीश्वर सुदीक्षण दास महाराज, महामंडलेश्वर राधा प्रसाद जू महाराज, रसिया बाबा महाराज और भागवत विदुषी कीर्ति किशोरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। संतों के आगमन से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। आयोजकों ने संत-महात्माओं का शॉल और पटका पहनाकर स्वागत-सत्कार किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User