चाचा-चाची से मारपीट के बाद लड़के ने फांसी लगाई:40 हजार रुपए और घी चोरी को लेकर हुआ था विवाद

Nov 13, 2026 - 23:56
0
चाचा-चाची से मारपीट के बाद लड़के ने फांसी लगाई:40 हजार रुपए और घी चोरी को लेकर हुआ था विवाद
ललितपुर के मिर्चवारा गांव में शुक्रवार शाम 17 साल के जयदेव का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि सुबह घर में 40 हजार रुपए और दो किलो घी को लेकर विवाद हुआ था। लड़के ने चाचा-चाची से मारपीट की थी। इसी दौरान जयदेव के साथ भी मारपीट हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चोरी के सामान को लेकर हुआ विवाद कोतवाली सदर क्षेत्र के मिर्चवारा गांव निवासी रामदेवी ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे घर से 40 हजार रुपए और दो किलो घी चोरी होने को लेकर परिवार में बातचीत हो रही थी। इसी दौरान उनके देवर और देवरानी वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। रामदेवी के विरोध करने पर दोनों ने उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि देवरानी ने उनके चेहरे पर काट लिया। मां को बचाने पहुंचे जयदेव के साथ भी मारपीट की गई। परिजनों के मुताबिक, प्रसन्न और विनोद के साथ भी मारपीट हुई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। दोपहर में घर लौट आया था जयदेव मारपीट के बाद परिजन कोतवाली पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जयदेव दोपहर करीब 3:30 बजे घर लौट आया। उसका बड़ा भाई प्रसन्न मां रामदेवी को मेडिकल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज ले गया। कमरे में तौलिये के सहारे लटका मिला शव परिजनों के मुताबिक, शाम करीब 5:30 से 6 बजे के बीच रामदेवी और प्रसन्न घर लौटे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। आवाज देने पर जयदेव ने जवाब नहीं दिया। इसके बाद प्रसन्न ने एक बच्चे को खिड़की से कमरे के अंदर भेजा। बच्चे ने दरवाजे की कुंडी खोली तो जयदेव का शव छत के कुंदे से तौलिये के सहारे लटका मिला। परिजन उसे उतारकर रात करीब 8:30 बजे मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां डॉक्टरों ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया और पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने मारपीट से क्षुब्ध होकर आत्महत्या करने का लगाया आरोप मृतक के बड़े भाई प्रसन्न का आरोप है कि चाचा-चाची की मारपीट से क्षुब्ध होकर जयदेव ने फांसी लगाई। उसने बताया कि चोरी की घटना को लेकर मां परिवार के लोगों से बात कर रही थीं। इसी दौरान चाचा-चाची ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पर जयदेव और अन्य परिजनों को भी पीटा गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सदर अनुराग अवस्थी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User