आगरा में MLC चुनाव की मतगणना कल:14-14 टेबलों पर होगी गिनती, हर टेबल पर कैमरे से निगरानी
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 की मतगणना की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मंगलवार, 27 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से फिरोजाबाद रोड स्थित नवीन मंडी समिति में मतगणना प्रस्तावित है। इसके लिए दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में 14-14 टेबलों की व्यवस्था की गई है। सोमवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने मतगणना स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतगणना से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। हर टेबल पर कैमरा, CCTV से होगी निगरानी डीएम ने निर्देश दिए कि प्रत्येक मतगणना टेबल पर कैमरा, साउंड सिस्टम और अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध रहें। मतगणना की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए निर्धारित व्यवस्था के अनुसार वीडियोग्राफी और CCTV निगरानी सुनिश्चित की जाए। मतगणना स्थल पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, अग्निशमन उपकरण, शौचालय, मेडिकल कैंप और मीडिया दीर्घा की व्यवस्था भी करने को कहा गया। बिना आईडी कार्ड नहीं मिलेगा प्रवेश मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए। परिसर में केवल अधिकृत आईडी कार्ड के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। मतगणना ड्यूटी में तैनात सभी कार्मिकों को आईडी कार्ड पहनना अनिवार्य होगा। प्रवेश और निकास व्यवस्था के साथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए निर्धारित स्थानों की भी जांच की गई। 12 जिलों की मतगणना आगरा में आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़, एटा, मैनपुरी, इटावा, फर्रुखाबाद, कासगंज, हाथरस, औरैया और कन्नौज समेत 12 जिले शामिल हैं। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना नवीन मंडी समिति, आगरा में कराई जाएगी। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) आजाद भगत सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संदीप वर्मा, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) जुबैर बेग सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। मतगणना की प्रमुख व्यवस्थाएं
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)