फैजुल्लागंज में राहत सामग्री वितरित:बाढ़ पीड़ित परिवारों को मिली मदद, मच्छरदानी और कॉइल का हुआ वितरण

Oct 30, 2026 - 08:09
0
फैजुल्लागंज में राहत सामग्री वितरित:बाढ़ पीड़ित परिवारों को मिली मदद, मच्छरदानी और कॉइल का हुआ वितरण
लखनऊ के फैजुल्लागंज इलाके में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को टीम लखनऊ की ओर से राहत सामग्री वितरित की गई। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया से राहत सामग्री, मच्छरदानी और मॉस्किटो कॉइल का वितरण किया गया। यह कार्य मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली के संरक्षण में हुआ। पिछले महीने 27 सितंबर से लगातार हुई मूसलाधार बारिश के कारण फैजुल्लागंज में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए थे। इससे हजारों परिवार प्रभावित हुए थे। प्रभावित परिवारों की जरूरतों को देखते हुए टीम लखनऊ ने राहत सामग्री पहुंचाई। वितरण के दौरान पीड़ित परिवारों को मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी और मॉस्किटो कॉइल भी दी गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User