चित्रकूट में 500 ड्रोन से रामायण की झलक दिखाई जाएगी:दीपावली पर 20 लाख श्रद्धालुओं ने कामतानाथ की परिक्रमा की

Nov 08, 2026 - 16:20
0
चित्रकूट में 500 ड्रोन से रामायण की झलक दिखाई जाएगी:दीपावली पर 20 लाख श्रद्धालुओं ने कामतानाथ की परिक्रमा की
चित्रकूट में दीपावली अमावस्या मेले के दौरान रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालु मंदाकिनी नदी में स्नान और दीपदान कर रहे हैं। इसके बाद भगवान कामतानाथ के दर्शन कर पांच कोसी परिक्रमा लगा रहे हैं। दीपावली अमावस्या मेले के दौरान पहली बार 500 ड्रोन से आसमान में रामायण की झलक दिखाई जाएगी। शो रविवार रात 8 बजे से 8:30 बजे तक होगा। प्रशासन को मेले में करीब 50 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। वहीं दोपहर 2 बजे तक 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के मंदाकिनी में स्नान करने और 20 लाख से ज्यादा लोगों के कामदगिरि की परिक्रमा करने की जानकारी दी गई। 50 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान मेले में इस बार करीब 50 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। कामदगिरि महाआरती के संत विपिन विराट महाराज ने बताया कि अब तक 20 लाख से अधिक श्रद्धालु भगवान कामतानाथ की परिक्रमा कर चुके हैं। श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। सुरक्षा के लिए जगह-जगह पुलिस तैनात भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन और पुलिस सतर्क हैं। रामघाट, कामदगिरि परिक्रमा मार्ग समेत प्रमुख स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है। अलग-अलग जगहों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। प्रशासन सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर लगातार नजर रख रहा है। राम के वनवास से जुड़ी है धार्मिक मान्यता मान्यता है कि वनवास के दौरान भगवान श्रीराम ने माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ चित्रकूट में 11 साल, 11 महीने और 11 दिन बिताए थे। इसी धार्मिक मान्यता के चलते दीपावली के अवसर पर देशभर से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब, झारखंड और दिल्ली समेत कई राज्यों से लोग दीपदान के लिए आए हैं। धार्मिक स्थलों पर हो रहा दीपदान रामघाट, कामतानाथ, सती अनुसुइया, गुप्त गोदावरी, रामसैया और देवांगना समेत चित्रकूट के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालु दीपदान कर रहे हैं। बुंदेलखंड का यह पांच दिवसीय मेला धनतेरस से शुरू होकर गोवर्धन पूजा तक चलेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User