उन्नाव में SSP ने परिवार संग वृद्धाश्रम में मनाई दीपावली:बुजुर्गों को शॉल, मिठाई और दीपक दिए, साथ बैठकर भोजन भी किया
उन्नाव के SSP जय प्रकाश सिंह रविवार दोपहर करीब दो बजे पत्नी और परिवार के साथ बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के तकिया निगोही स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने बुजुर्गों के साथ दीपावली मनाई और उन्हें त्योहार की खुशियों में शामिल किया। बुजुर्गों को दिए शॉल और मिठाई SSP जय प्रकाश सिंह और उनकी पत्नी नीतू सिंह ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से हालचाल पूछा। उन्होंने उनके स्वास्थ्य, जरूरतों और दिनचर्या की जानकारी ली। इसके बाद बुजुर्गों को शॉल, मिठाई, दीपक, बाती और मोमबत्तियां भेंट कीं। SSP ने बुजुर्गों को खाना परोसा और उनके साथ बैठकर भोजन भी किया। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने बुजुर्गों के साथ समय बिताया। बुजुर्गों का सम्मान करना सामाजिक जिम्मेदारी जय प्रकाश सिंह ने कहा कि दीपावली पर कोशिश होनी चाहिए कि कोई भी बुजुर्ग खुद को अकेला या उपेक्षित महसूस न करे। बुजुर्गों का सम्मान और उनकी देखभाल करना सभी की सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी है। त्योहार की असली खुशी किसी अकेले व्यक्ति की जिंदगी में खुशियों का उजाला पहुंचाने में है। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ हर्ष मोदी, बेहटा मुजावर थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)