चित्रकूट में बच्चों संग एसपी ने मनाई दीपावली:स्कूल में बांटी मिठाई व पटाखे, नोटबुक देकर पढ़ाई के लिए किया प्रेरित
चित्रकूट में दीपावली के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह शनिवार को मानिकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सरैंया के मजरा विनय नगर, काली घाटी पहुंचे। यहां उन्होंने 50 से अधिक स्कूली बच्चों के साथ दीपावली मनाई। इस दौरान बच्चों को मिठाई, मोमबत्तियां और पटाखे वितरित किए। साथ ही नोटबुक और पेन देकर उन्हें पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में कक्षा एक से छह तक के बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। बच्चों ने पहाड़े सुनाए, वहीं एक छोटी बच्ची ने अंग्रेजी में वन से ट्वेंटी तक गिनती सुनाई। कक्षा छह के एक छात्र ने भी पूछे गए सवालों के जवाब आत्मविश्वास के साथ दिए। एसपी ने कहा कि शिक्षा ही सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने ग्रामीणों का आभार जताते हुए बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)