दीपावली पर अस्पतालों में 16 बेड रिजर्व:मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में सर्जन और फिजिशियन रहेंगे, CHC में भी 2-2 बेड आरक्षित
सुल्तानपुर में दीपावली पर पटाखों से होने वाले हादसों और अन्य आपात स्थितियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां की हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में इलाज की व्यवस्था की गई है। सीएमओ डॉ. भरत भूषण ने आयुष्मान योजना से जुड़े निजी अस्पतालों को भी घायल मरीजों का प्राथमिकता से इलाज करने के निर्देश दिए हैं। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में 16 बेड आरक्षित शनिवार शाम 6 बजे राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एचके यादव ने बताया कि इमरजेंसी में दो वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इनमें 16 बेड लगाए गए हैं। सर्जन, जनरल सर्जन, ईएनटी विशेषज्ञ और फिजिशियन को फोन पर उपलब्ध रहने के निर्देश दिए गए हैं। सीएचसी में दो-दो बेड, ब्लड बैंक 24 घंटे रहेगा चालू सीएमओ डॉ. भरत भूषण ने बताया कि जिले की सभी सीएचसी में दो-दो बेड आरक्षित किए गए हैं। ब्लड बैंक को 24 घंटे चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के आयुष्मान योजना से जुड़े निजी अस्पतालों को भी बर्न के मरीजों को तुरंत भर्ती कर शुरुआती इलाज देने को कहा गया है। अस्पतालों को इसकी सूचना स्वास्थ्य अधिकारियों और सीएमओ कार्यालय को देनी होगी। ऑक्सीजन और एंबुलेंस की व्यवस्था पूरी सीएमओ के मुताबिक, ऑक्सीजन प्लांट की जांच कर उसे चालू कराया गया है। सभी सीएचसी और पीएचसी में ऑक्सीजन की व्यवस्था रखी गई है। एलटी, टेक्नीशियन और डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही अस्पतालों में एंबुलेंस की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)