गुरादरी धाम में अखंड संकीर्तन और दीपदान:लोकमंगल की कामना से जगमगाया पाताल गंगा सरोवर, युवाओं ने जलाए दीप

Nov 07, 2026 - 19:42
0
गुरादरी धाम में अखंड संकीर्तन और दीपदान:लोकमंगल की कामना से जगमगाया पाताल गंगा सरोवर, युवाओं ने जलाए दीप
मऊ में दीपावली की पूर्व संध्या पर करहां स्थित बाबा घनश्याम साहब की तपस्थली गुरादरी धाम में अखंड रामनाम संकीर्तन और दीपदान का आयोजन किया गया। शनिवार को लोकमंगल की कामना से अखंड रामनाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ। इसके साथ ही योगा टीम और क्षेत्र के युवाओं ने मठ परिसर सहित पाताल गंगा सरोवर पर दीपदान किया। दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा और सरोवर का तट भी रोशनी से आलोकित हो गया। अखंड रामनाम संकीर्तन का शुभारंभ साधु विजयदास के नेतृत्व में हुआ। दीपदान कार्यक्रम में आनंद गुप्ता, राजीव मौर्य, विपिन चतुर्वेदी, मनीष कुमार सिंह, अमन कुमार गिरी, देवा यादव, राहुल मद्धेशिया, नागेंद्र सिंह, अजीत प्रताप और अरुण सिंह सहित अन्य युवाओं ने भाग लिया। युवाओं ने मठ और सरोवर के विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्वलित किए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User