चित्रकूट में बम धमाके के बाद अफरा-तफरी:विस्फोट के बाद घायलों को सुरक्षित निकालकर पहुंचाया अस्पताल, सूचना पर पहुंची NDRF और पुलिस

Nov 22, 2026 - 20:07
0
चित्रकूट में बम धमाके के बाद अफरा-तफरी:विस्फोट के बाद घायलों को सुरक्षित निकालकर पहुंचाया अस्पताल, सूचना पर पहुंची NDRF और पुलिस
चित्रकूट जिले में आपात स्थिति से निपटने की तैयारियां परखने के लिए रविवार शाम चित्रकूट इंटर कॉलेज के मैदान में मॉक ड्रिल हुई। शाम 6 बजे ब्लैकआउट के बीच बम धमाके की स्थिति बनाई गई। इसके बाद पुलिस और बचाव दल ने राहत और बचाव अभियान का अभ्यास किया। विस्फोट की सूचना मिलने पर उत्तर प्रदेश पुलिस, एनडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। अभ्यास में घायलों को सुरक्षित निकालने, प्राथमिक उपचार देने और आग जैसी स्थिति से निपटने की प्रक्रिया दिखाई गई। अभ्यास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, आपसी तालमेल और राहत कार्य शुरू करने में लगने वाले समय पर ध्यान दिया गया। ब्लैकआउट में घटनास्थल तक पहुंचने और बचाव कार्य शुरू करने का भी अभ्यास किया गया। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मॉक ड्रिल का मकसद आपात स्थिति में पुलिस और दूसरे विभागों की तैयारियां मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि बम विस्फोट या आग लगने पर लोगों को सुरक्षित निकालने के तरीके का अभ्यास कराया गया। सिंह ने कहा कि ऐसे संयुक्त अभ्यास से विभागों के बीच तालमेल बेहतर होता है। इससे वास्तविक घटना के समय राहत और बचाव कार्य तेजी से करने में मदद मिलती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User