श्राइन कॉन्वेंट स्कूल के छात्रों ने जीते 5 पदक:जोनल कराटे चैंपियनशिप में दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पर कब्जा

Nov 23, 2026 - 11:33
0
श्राइन कॉन्वेंट स्कूल के छात्रों ने जीते 5 पदक:जोनल कराटे चैंपियनशिप में दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पर कब्जा
वाराणसी के श्राइन कॉन्वेंट स्कूल, सोनकडीह के पांच विद्यार्थियों ने मऊ में आयोजित आठवीं ओपन जोनल एसएसकेएफ कराटे चैंपियनशिप में पांच पदक जीते। प्रतियोगिता 22 नवंबर 2026 को सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में आयोजित हुई। इसमें विद्यार्थियों ने दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में वाराणसी, चंदौली, मऊ, जौनपुर और गोरखपुर सहित पांच जिलों के 200 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। श्रेयस पटेल और सार्थक सिंह ने स्वर्ण पदक, हसन संजरी और हिमांशु तमाईचेकर ने रजत पदक तथा अनीस पटेल ने कांस्य पदक जीता। कराटे प्रशिक्षक मंजय गुप्ता ने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षण दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ज्योति पांडेय, निदेशक अजीत प्रधान और विद्यालय परिवार ने पदक विजेता विद्यार्थियों तथा प्रशिक्षक को बधाई दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User