भदोही में अज्ञात वाहन की टक्कर से छात्रा की मौत:साइकिल से कोचिंग जाते समय हादसा, अस्पताल में तोड़ा दम
भदोही के ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के बंशीपुर गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से 17 साल की छात्रा प्रिया यादव की मौत हो गई। वह सुबह करीब 8 बजे साइकिल से कोचिंग जा रही थी। घायल हालत में उसे जिला अस्पताल महाराजा चेतसिंह ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रिया, वीरेंद्र यादव की बेटी थी और कक्षा 11 में पढ़ती थी। वह तीन बहनों में दूसरे नंबर पर थी। वह कलियापुर में कोचिंग के लिए निकली थी। घटना की सूचना पर ज्ञानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेना चाहती थी, लेकिन परिजनों ने देने से इनकार कर दिया। वाहन की तलाश कर कार्रवाई का भरोसा पुलिस ने उन्हें समझाया और सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की तलाश कर कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद परिजनों ने शव पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। प्रिया के पिता मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)