मुलायम सिंह व झलकारी बाई की जयंती मनाई:उरई सपा कार्यालय में हुई गोष्ठी, 2027 चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान
जालौन के उरई में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रविवार को पार्टी संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव तथा प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना झलकारी बाई की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों विभूतियों के चित्रों और नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। गोष्ठी में वक्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक संघर्ष और वीरांगना झलकारी बाई के साहस एवं बलिदान को याद किया। जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर सपा प्रत्याशियों को जिताने और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए काम करने की अपील की। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद यादव, जिला सचिव जमालुद्दीन, वीरेंद्र सिंह यादव, दीपू त्रिपाठी और जीवन प्रताप वाल्मीकि सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)