पूर्वांचल यूनिवर्सिटी ने परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख बढ़ाई:जौनपुर में 25 नवंबर तक भरे जाएंगे फॉर्म, 26 तक जमा होगी फीस
पूर्वांचल यूनिवर्सिटी से जुड़े कॉलेजों और परिसर में पढ़ रहे बीबीए, बीसीए, बी.लिव., बीएससी (कृषि) और एमएससी (कृषि) के विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने का एक और मौका दिया गया है। सत्र 2026-27 में दाखिला लेने वाले संस्थागत और कैरी फॉरवर्ड विद्यार्थियों के लिए फॉर्म भरने और फीस जमा करने की तारीख बढ़ाई गई है। 25 नवंबर तक फॉर्म और विषयों का सत्यापन परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। नए कार्यक्रम के मुताबिक, 25 नवंबर तक ऑनलाइन विषयों का चयन और सत्यापन करना होगा। इसी तारीख तक परीक्षा फॉर्म भरकर उसका सत्यापन भी कराना होगा। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 26 नवंबर तय की गई है। यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट किया है कि तय तारीख के बाद परीक्षा फॉर्म भरने का मौका नहीं मिलेगा। इन पाठ्यक्रमों के विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी। अलग-अलग सेमेस्टर के लिए पोर्टल तय स्नातक के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर और स्नातकोत्तर के सप्तम और नवम सेमेस्टर के संस्थागत विद्यार्थियों के फॉर्म समर्थ पोर्टल पर भरे जाएंगे। विद्यार्थियों को पहले अपने विषय और प्रश्नपत्र चुनकर फॉर्म भरना होगा। स्नातक के पंचम और सप्तम सेमेस्टर के संस्थागत व कैरी फॉरवर्ड विद्यार्थियों के फॉर्म विश्वविद्यालय पोर्टल पर भरे जाएंगे। प्रथम सेमेस्टर के छूटे हुए और तृतीय सेमेस्टर के कैरी फॉरवर्ड विद्यार्थियों के फॉर्म भी इसी पोर्टल पर भरे जाएंगे। स्नातकोत्तर के सप्तम और नवम सेमेस्टर के छूटे हुए कैरी फॉरवर्ड विद्यार्थियों के फॉर्म भी विश्वविद्यालय पोर्टल पर भरे जाएंगे। यूनिवर्सिटी ने कॉलेजों से तय समय में विषय चयन, फॉर्म भरने और फीस जमा कराने की प्रक्रिया पूरी कराने को कहा है। किसी भी गलती के लिए संबंधित कॉलेज जिम्मेदार होंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)