चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से आंध्र-ओडिशा में तबाही, 5 की मौत:राजस्थान, MP, यूपी और बिहार में भारी बारिश का अलर्ट

Oct 29, 2026 - 07:15
0
चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से आंध्र-ओडिशा में तबाही, 5 की मौत:राजस्थान, MP, यूपी और बिहार में भारी बारिश का अलर्ट
बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर आज देशभर में देखने को मिलेगा। राजस्थान, एमपी, यूपी और बिहार समेत 11 राज्यों में गुरुवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दरअसल, अर्नब मंगलवार देर रात 3:30 बजे आंध्र प्रदेश के तट से टकराया था। यहां 125 से 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। आंध्र प्रदेश में 5 मौतें हुई हैं। राज्य में 57 हजार लोगों को शिफ्ट किया गया है। वहीं, ओडिशा में भारी बारिश के चलते 16 जिलों में स्कूल बंद हैं। यहां 30 हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। देशभर से मौसम की तस्वीरें… सैटेलाइट मैप में देखें देशभर में मौसम

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User