कालपी-कदौरा मार्ग पर ट्रक चालक से लूट की कोशिश:पांच लोगों पर मारपीट का आरोप, एक संदिग्ध पकड़ा गया
जालौन के कालपी-कदौरा मार्ग पर हाईवे एक्सप्रेस होटल के पास बुधवार रात ट्रक चालक से मारपीट और लूट की कोशिश का आरोप है। चालक की चीख सुनकर होटल संचालक और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। आरोपी भागने लगे तो लोगों ने एक संदिग्ध को पकड़कर पुलिस चौकी के हवाले कर दिया। होटल संचालक कल्लू सिंह यादव, निवासी काशीखेड़ा, के मुताबिक बालू लेने जाने वाले ट्रक चालक अक्सर होटल पर खाना खाने और आराम करने रुकते हैं। घटना की रात भी होटल के आसपास कई ट्रक खड़े थे। एक चालक शौच के लिए पास के खेतों की ओर गया था, जहां उसके साथ मारपीट और लूट की कोशिश हुई। होटल संचालक ने पकड़े गए संदिग्ध की पहचान रामू पुत्र शिवराज सिंह, निवासी आईटीआई के पास, झांसी के रूप में बताई। आरोप है कि पूछताछ में रामू ने धर्मेंद्र, राजू और विशाल समेत अन्य साथियों के नाम बताए। घटना में शामिल लोगों की संख्या और उनकी भूमिका की पुष्टि जांच के बाद होगी। कल्लू सिंह यादव ने घटना के दो वीडियो देने का दावा किया और ज्ञान भारती पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दी। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बरदौली स्थित एक डेरे पर दबिश भी दी। सीओ कालपी राजेश कमल ने बताया कि ज्ञान भारती चौकी प्रभारी से जानकारी लेकर मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)