फतेहपुर में महिला ने फांसी लगाई:किशनपुर के भौनापुर गढ़ा में हुई मौत; पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

Oct 29, 2026 - 08:33
0
फतेहपुर में महिला ने फांसी लगाई:किशनपुर के भौनापुर गढ़ा में हुई मौत; पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र के भौनापुर गढ़ा गांव में एक महिला की फांसी लगाने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। महिला के चार छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, मायके में भी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया मृतका की पहचान रंती देवी के रूप में हुई है। वह सुरेंद्र निषाद की पत्नी थीं। उनके परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है। मां की मौत के बाद चारों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष में भी शोक छा गया। उनका मायका खखरेरु थाना क्षेत्र के आटा गांव, सेदपुर में है। महिला की मौत से दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। रात में वापस लौटा परिवार जानकारी के मुताबिक, फांसी लगाने के बाद परिजन महिला को निजी वाहन से डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे थे। रात करीब दो बजे परिवार भौनापुर लौट आया। हालांकि, महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम की कही बात किशनपुर पुलिस के अनुसार, घटना की जानकारी मिली है। पुलिस ने बताया कि शव को सील कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा। गांव के कुछ लोगों ने पति-पत्नी के बीच आपसी मनमुटाव को घटना की वजह बताया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना से जुड़ी परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User