जेल में जिम कर बॉडी बना रहा साहिल:नीलाड्रम कांड में दोषी साहिल को मिली है मौत की सजा, फांसी सुनाए जाने के बाद बढ़ा तनाव

Oct 29, 2026 - 08:33
0
जेल में जिम कर बॉडी बना रहा साहिल:नीलाड्रम कांड में दोषी साहिल को मिली है मौत की सजा, फांसी सुनाए जाने के बाद बढ़ा तनाव
चर्चित नीलाड्रम हत्याकांड में सौरभ राजपूत की हत्या करने वाला साहिल इन दिनों जेल में बॉडी बना रहा है। साहिल जेल में लगे नए ओपन जिम में रोजाना जिम कर रहा है। हाल में साहिल उसकी प्रेमिका मुस्कान को जिला जज ने फांसी की सजा सुनाई है। मृत्युदंड मिलने के बाद साहिल काफी डिप्रेस्ड है। अपना मानसिक तनाव भूलने के लिए वो जेल में जिम कर रहा है। एक्सरसाइज करके वो मानसिक शांति ले रहा है। राज्यसभा सांसद ने लगवाया है ओपन जिम मेरठ के चौधरी चरण सिंह जिला कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि जिला जेल के सर्किल नंबर दो में हाल में ही ओपन जिम लगाया गया है। मेरठ से राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी के प्रयासों से जेल में पुरुष बंदियों के सर्किल नंबर 2 में ओपन जिम लगाया गया है। यह जिम बंदियों के लिए ही लगाया गया है। जहां आकर बंदी जिम में व्यायाम कर सकते हैं। एक्सरसाइज करके मिटा रहा तनाव जेल अधीक्षक का कहना है कि जिस दिन से जिम का उद्घाटन हुआ है उसी दिन से साहिल भी जिम कर रहा है। रोजाना सुबह जिम करता है। जिम करके वो खुद को स्वस्थ बना रहा है। उसे अदालत ने मृत्युदंड सुनाया है। फांसी की सजा सुनने के बाद बंदी परेशान हो जाता है। मृत्युदंड मिलने की घबराहट भी होती है। जो बंदी की मानसिक स्थिति को प्रभावित करती है। साहिल भी अपना मेंटल स्ट्रेस और तनाव को जिम करके मिटा रहा है। वो रेग्युलर जिम करता है। मुस्कान को सफाई, साहिल-अमरदीप कर रहे खेती फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद मुस्कान-साहिल, अमरदीप-रविता इन सभी को इनके काम बांट दिए गए हैं। मुस्कान-रविता ने जेल में सफाई का काम लिया है। वो बैरकों की सफाई करती हैं। साहिल, अमरदीप खेती कर रहे हैं। वो बागवानी करते हैं और कुछ समय सफाई भी करते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User