चंद्रोदय मंदिर में शुरू हुआ कार्तिक उत्सव:हरिनाम संकीर्तन का हुआ आयोजन,दामोदराष्टकम का गान कर भक्तों ने भगवान के समक्ष किया दीपदान

Nov 21, 2026 - 05:30
0
चंद्रोदय मंदिर में शुरू हुआ कार्तिक उत्सव:हरिनाम संकीर्तन का हुआ आयोजन,दामोदराष्टकम का गान कर भक्तों ने भगवान के समक्ष किया दीपदान
कार्तिक मास की आध्यात्मिक महिमा एवं भक्ति की सनातन परंपरा को समर्पित तीन दिवसीय कार्तिक उत्सव का शुक्रवार देर शाम को वृंदावन चंद्रोदय मंदिर में शुभारंभ हुआ। उत्सव के प्रथम दिवस पर आयोजित भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायक अगम अग्रवाल एवं मंदिर के भक्तों की सुमधुर प्रस्तुतियों ने संपूर्ण मंदिर परिसर को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं भक्तों ने हरिनाम संकीर्तन में सहभागिता कर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति का आनंद प्राप्त किया। भजन संध्या में भक्ति में डूबे भक्त कार्यक्रम में चंद्रोदय मंदिर के भक्तों ने भगवान श्रीश्रीराधा-वृंदावन चंद्र के श्रीचरणों में अपने लोकप्रिय भजनों एवं संगीतमय प्रस्तुतियों की भावपूर्ण सेवा अर्पित की। 'वृंदावन प्यारो वृंदावन' सहित लोकप्रिय कृष्ण भजनों ने श्रद्धालुओं को वृंदावन की दिव्य भक्ति एवं प्रेममयी संस्कृति से भाव विभोर कर दिया। मधुर संगीत, हरिनाम संकीर्तन एवं भक्तिमय वातावरण ने मंदिर परिसर को आध्यात्मिक उल्लास से भर दिया। मंदिर परिसर में हुआ दीपदान कार्तिक मास में भगवान श्रीराधा-दामोदर की आराधना एवं दीपदान का विशेष आध्यात्मिक महत्व है। इसी परंपरा के अंतर्गत भजन संध्या के पश्चात मंदिर परिसर में दीपदान का आयोजन किया गया। इस दौरान भक्तों ने सामूहिक रूप से श्री दामोदराष्टकम का भावपूर्ण गान करते हुए अपने आराध्य श्रीश्री राधा वृन्दावनचंद्र के श्रीचरणों में दीप अर्पित किए तथा उनका मंगलमय आशीर्वाद प्राप्त किया। दीपों की दिव्य आभा एवं दामोदराष्टकम के भक्तिमय स्वरों से संपूर्ण मंदिर परिसर आध्यात्मिक प्रकाश एवं भक्तिभाव से आलोकित हो उठा। 3 दिन का है उत्सव वृंदावन चंद्रोदय मंदिर द्वारा आयोजित यह तीन दिवसीय कार्तिक उत्सव श्रद्धालुओं को भक्ति, आध्यात्मिक साधना एवं श्रीराधा-वृंदावन चंद्र की दिव्य लीलाओं से जुड़ने का अवसर प्रदान कर रहा है। उत्सव के आगामी दो दिनों में भी विविध भक्तिमय एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें श्रीश्री राधा वृन्दावनचंद्र का भव्य नौका विहार एवं शोभायात्रा विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User