मऊ में कोहरा कम हुआ, तापमान बढ़ा:ग्रामीण इलाकों में अब भी कोहरा; न्यूनतम तापमान 18 और अधिकतम 27 डिग्री रहने का अनुमान

Nov 21, 2026 - 07:58
0
मऊ में कोहरा कम हुआ, तापमान बढ़ा:ग्रामीण इलाकों में अब भी कोहरा; न्यूनतम तापमान 18 और अधिकतम 27 डिग्री रहने का अनुमान
मऊ। जिले में शनिवार को एक बार फिर मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिला। पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। गुरुवार को जहां जिले में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, वहीं शुक्रवार को कोहरे का असर कुछ कम हुआ। शनिवार को भी कोहरे में काफी कमी देखने को मिली। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी कोहरे का प्रभाव बना हुआ है। मौसम में आए इस बदलाव के साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान बढ़कर 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं हवा लगभग 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) की बात करें तो जिले में यह 81 दर्ज किया गया है। इससे मौसम में ठंड और कोहरे के साथ वायु गुणवत्ता की स्थिति पर भी नजर बनी हुई है। गौरतलब है कि मऊ जिले में पिछले कई दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी सुबह के समय घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है तो कभी धूप निकलने और तापमान में बढ़ोतरी से राहत मिल रही है। फिलहाल शनिवार को कोहरे का असर कम होने से सुबह के समय आवागमन पहले की अपेक्षा आसान नजर आ रहा है। हालांकि ग्रामीण इलाकों में वाहन चालकों को अभी भी सतर्क रहने की जरूरत है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User