घर में अकेली महिला की सिर पर वार कर हत्या:कौशांबी में पति, बेटियां और दामाद मेला देखने गए थे; लौटे तो आंगन में मिला शव
कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गिरसा गांव में शुक्रवार रात 55 वर्षीय राजमती की हत्या कर दी गई। उनका शव घर के आंगन में मिला। उनके पति, बेटियां और दामाद भरवारी का मेला देखने गए थे। रात करीब 12 बजे लौटने पर परिवार ने शव देखा। राजमती, गिरधारीलाल सरोज की पत्नी थीं। परिवार के लोग चार बेटियों और दामाद के साथ मेला देखने गए थे। राजमती घर में अकेली थीं। उनके सिर पर किसी भारी चीज से वार किया गया था। देखें, 5 तस्वीरें… घर में मिट्टी के चूल्हे में आग जल रही थी और पास में सब्जी काटकर रखी थी। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि राजमती खाना बनाने की तैयारी कर रही थीं। घर का मुख्य दरवाजा खुला था। सूचना मिलने पर एसपी सत्यनारायण प्रजापत, एएसपी, सीओ और कोखराज पुलिस मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजमती की चार बेटियां हैं, जिनमें से दो की शादी हो चुकी है। हत्या किसने और किस वजह से की, यह अभी साफ नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)