नमो घाट पर गूंजे राम और शिव के भजन; VIDEO:राघव-प्राची की जुगलबंदी देखने पहुंचे 1000 युवा, झूमते रहे महापौर
धर्म की नगरी काशी में शुक्रवार रात गंगा महोत्सव का आगाज सुरों और भक्ति के संगम के साथ हुआ। महोत्सव की पहली शाम कोलकाता के भाई-बहन राघव और प्राची अग्रवाल के नाम रही। शाम 7 बजे जैसे ही दोनों ने मंच संभाला, आसमान से गिरती ओस के बीच भजनों की धुन ने माहौल में नई ऊर्जा भर दी। दोनों ने अपने पिता गोपी अग्रवाल के साथ ‘काशी भजन क्लबिंग : एक संध्या सुरों और बीट्स के नाम’ कार्यक्रम की शुरुआत की। करीब डेढ़ घंटे की प्रस्तुति में राघव और प्राची ने लगभग 15 भजन सुनाए। शिव तांडव की प्रस्तुति पर श्रोताओं ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। ऊपर तस्वीर पर क्लिक कर देखें वीडियो...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)