चोरों ने इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान से नकदी और सामान चुराया:शामली में गल्ले से 4 हजार रुपए और करीब 5 हजार रुपए का सामान ले गए
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में कैराना रोड पर नौकुआं पुलिया के निकट चोरों ने शुक्रवार रात इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान को निशाना बनाया। चोर दुकान में सेंध लगाकर गल्ले से करीब चार हजार रुपये नकद और लगभग पांच हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। शहर के मोहल्ला गगन विहार निवासी पंकज जैन की कैराना रोड पर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। व्यापारी ने बताया कि वह शुक्रवार रात रोजाना की तरह दुकान बंद करके घर चले गए थे। शनिवार सुबह आसपास के लोगों ने फोन कर दुकान में चोरी होने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचने पर दुकान का गल्ला टूटा मिला और सामान बिखरा हुआ था। जांच में सामने आया कि चोरों ने पहले दुकान के बराबर में बंद पड़ी दुकान में सेंध लगाई। इसके बाद उसी रास्ते से इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में प्रवेश कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर गल्ले में रखे करीब चार हजार रुपये और लगभग पांच हजार रुपये कीमत का सामान लेकर फरार हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि दुकान में चोरी का मामला संज्ञान में आया है। अभी पीड़ित की ओर से तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)