प्रतापगढ़ में दहेज हत्या के आरोप में पति, सास-ससुर गिरफ्तार:बाइक की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करने का आरोप

Nov 16, 2026 - 15:49
0
प्रतापगढ़ में दहेज हत्या के आरोप में पति, सास-ससुर गिरफ्तार:बाइक की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करने का आरोप
प्रतापगढ़ के मड़िया गांव में विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति, सास और ससुर को गिरफ्तार किया है। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज में मोटरसाइकिल मांगने और मांग पूरी न होने पर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। भाई की शिकायत पर पुलिस ने दहेज हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस के मुताबिक, मृतका की शादी करीब 20 महीने पहले आकाश पाल से हुई थी। उसके भाई ने आरोप लगाया कि मोटरसाइकिल की मांग को लेकर ससुराल वाले उसकी बहन को प्रताड़ित करते थे। भाई ने पति आकाश पाल, ससुर हरिकेश पाल और सास संगीता देवी पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया था। ढाबे के पास से तीनों गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की थीं। सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे लीलापुर पुलिस ने लीलापुर चौराहे के पास स्वाद ढाबे के नजदीक से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में आकाश पाल (26), हरिकेश पाल (48) और संगीता देवी (45) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User