जौनपुर में यातायात जागरूकता रैली निकाली गई:अधिकारियों ने हेलमेट, सीट बेल्ट और सड़क नियमों के पालन की शपथ दिलाई
जौनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर से सोमवार दोपहर 12 बजे यातायात जागरूकता रैली निकाली गई। अपर जिलाधिकारी परमानंद झा और एसपी सिटी अनंत चंद्रशेखर ने हरी झंडी दिखाकर रैली रवाना की। रैली कलेक्ट्रेट परिसर से शेखपुर, जेसीज चौराहा, वाजिदपुर और ओलन्दगंज होते हुए पुलिस लाइन पहुंची। वहां इसका समापन हुआ। इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने लोगों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई। परमानंद झा ने कहा कि सभी लोगों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। दोपहिया वाहन चलाते समय चालक और पीछे बैठने वाले व्यक्ति को BIS मानक वाला हेलमेट पहनना चाहिए। चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय लेन के नियमों का पालन करें। तेज रफ्तार और गलत दिशा में वाहन न चलाएं। मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें और शराब या नशे की हालत में वाहन न चलाएं। उन्होंने सड़क हादसे में घायल लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहने की अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)