देव दीपावली पर दशाश्वमेध घाट में महाआरती:500 किलो फूलों से सजेगा घाट, स्वच्छ गंगा का होगा संदेश
काशी के प्राचीन दशाश्वमेध घाट पर गंगोत्री सेवा समिति द्वारा देव दीपावली के अवसर पर महाआरती का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन भगवान शिव, काशी की आध्यात्मिक विरासत और स्वच्छ गंगा को समर्पित होगा। महाआरती के दौरान गंगा आराधना, शिव महिमा और काशी की विरासत को परंपरा और आधुनिक तकनीक के संगम से सहेजा जाएगा। गंगोत्री सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष पं. किशोरी रमण दुबे और सचिव पं. दिनेश शंकर दुबे ने बताया कि इस आयोजन में गंगा महारानी का पूजन वैदिक रीति से किया जाएगा। गंगा तट पर 108 किलो की अष्टधातु की श्रृंगारिक प्रतिमा स्थापित की जाएगी और घाट को 500 किलो फूलों से सजाया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य स्वच्छ गंगा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)