झलकारी बाई की जयंती पर भव्य शोभायात्रा:हजारों लोगों ने तिरंगा लेकर शोभायात्रा में भाग लिया, लगाए देशभक्ति के नारे
जालौन में वीरांगना झलकारी बाई की 196वीं जयंती पर रविवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। टाउन हॉल से कोंच बस स्टैंड तक निकली शोभायात्रा में हजारों लोगों ने भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं प्रशासक डॉ. घनश्याम अनुरागी के नेतृत्व में शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। इसमें मुख्य अतिथि जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारी शंकर लाल लोधी और श्रम राज्य मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी समेत जनप्रतिनिधि और कोरी समाज के हजारों लोग शामिल हुए। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कोंच बस स्टैंड पहुंची, जहां सभा आयोजित की गई। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि वीरांगना झलकारी बाई ने अपने अदम्य साहस और शौर्य से अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी थी। श्रम राज्य मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी ने कहा कि 1857 की क्रांति में झलकारी बाई का योगदान अविस्मरणीय है। इस दौरान अतिथियों ने 'अपनी रसोई' पुस्तक का विमोचन किया। आयोजक डॉ. घनश्याम अनुरागी ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन युद्धवीर कंथरिया ने किया। इस मौके पर माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, झांसी जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, महोबा जिला पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश अनुरागी, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह, लक्ष्मण दास बाबानी, महावीर तरसौंलिया, महेंद्र भाटिया, अलीम सर, डॉ नरेश वर्मा, रेखा वर्मा, आकांक्षा अनुरागी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)