देवरिया में किशोरी ने कीटनाशक पीकर दी जान:पारिवारिक विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम, संदिग्ध हालात में मौत
देवरिया जिले के बरहज थाना क्षेत्र के करमहा गांव में शनिवार शाम करीब चार बजे एक किशोरी ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। परिजन उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान गुड़िया (17), पुत्री श्रीकांत, निवासी करमहा के रूप में हुई है। वह गांव के पास स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। बताया गया कि शनिवार को परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद किशोरी ने कीटनाशक पी लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। वहीं, परिवार के लोग इस मामले में कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)