आगरा में सुबह छाई धुंध, पारा 28°C से कम:दोपहर में निकल सकती है धूप, कल भी ऐसा ही रहेगा मौसम

Nov 23, 2026 - 08:30
0
आगरा में सुबह छाई धुंध, पारा 28°C से कम:दोपहर में निकल सकती है धूप, कल भी ऐसा ही रहेगा मौसम
आगरा में सोमवार सुबह धुंध छाई रही। इसके चलते धूप नहीं निकली। इससे तड़के ठंड का असर बढ़ गया। हालांकि हवा शांत है। दिन का तापमान भी लुढ़क कर 28 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए तापमान में गिरावट के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, मंगलवार सुबह भी धुंध छाई रहेगी। दोपहर में हल्की धूप निकलेगी। दिन में मौसम साफ रह सकता है। 28 नवंबर तक ऐसा ही मौसम रहेगा। बारिश या बूंदाबांदी के आसार नहीं हैं। इसी बीच अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह-शाम ठंड का असर और बढ़ेगा। तापान में उतार-चढ़ाव सूरज की लुकाछुपी और धुंध के असर के चलते तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। शनिवार के मुकाबले रविवार को दिन के तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। वहीं, रात के तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शनिवार को 28 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, न्यूनतम तापमान शनिवार के 13.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले बढ़कर 14.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अक्टूबर में सामान्य से 59% कम बारिश मानसून के बाद 29 और 30 अक्टूबर को हुई बूंदाबांदी के बाद बारिश के रिकॉर्ड के थोड़ा सुधार हुआ है लेकिन सामान्य से अभी भी काफी कम है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 से 22 नवंबर के बीच आगरा में सामान्य तौर पर 21.4 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन इस अवधि में केवल 8.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस तरह अक्टूबर में अब तक सामान्य से करीब 59 प्रतिशत कम बारिश हुई है। आगरा में 1 जून से 30 सितंबर तक चले मानसून सीजन में कुल 527.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस अवधि में सामान्य बारिश का आंकड़ा 530.3 मिमी था। यानी पूरे मानसून सीजन में सामान्य से केवल 3.1 मिमी या करीब 1 प्रतिशत कम बारिश हुई। हालांकि, मानसून के दौरान बारिश का वितरण एक जैसा नहीं रहा। कुछ दिनों में तेज बारिश हुई, जबकि कई दिनों तक बारिश कम रही। इसी वजह से पूरे सीजन में बारिश का आंकड़ा सामान्य के करीब रहा, लेकिन अक्टूबर में बारिश की कमी बनी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User