बीबीडीयू दीक्षांत समारोह 2026:राजनाथ सिंह बोले-डिग्री क्षमताओं का अंतिम पैमाना नहीं, नई यात्रा की शुरुआत
लखनऊ में बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय (बीबीडीयू) में दीक्षांत समारोह-2026 का आयोजन किया गया। समारोह में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान शैक्षणिक सत्र 2025-26 के कुल 3606 विद्यार्थियों को स्नातक, परास्नातक और डॉक्टोरल कार्यक्रमों की डिग्रियां प्रदान की गईं। विद्यार्थियों ने इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी, लॉ, कॉमर्स, कंप्यूटर एप्लीकेशन, जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन, एग्रीकल्चर, आर्किटेक्चर और साइंस सहित विभिन्न विषयों में पढ़ाई पूरी की है। उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को 51 गोल्ड मेडल और 168 शैक्षणिक पुरस्कार दिए गए। शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधियां भी प्रदान की गईं। विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर विराज सागर दास ने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों की लगन, समर्पण और आकांक्षाओं को सम्मान देने का अवसर है। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि डिग्री किसी व्यक्ति की क्षमता का अंतिम पैमाना नहीं है, बल्कि यह नई यात्रा की शुरुआत है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का संदेश दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)