चेकिंग के दौरान बाइक सवार गांजे के साथ पकड़ा:विलयधाम पुल के पास पुलिस को देखकर भागने लगा था आरोपी; 2 किलो गांजा और मोबाइल मिला

Nov 01, 2026 - 19:42
0
चेकिंग के दौरान बाइक सवार गांजे के साथ पकड़ा:विलयधाम पुल के पास पुलिस को देखकर भागने लगा था आरोपी; 2 किलो गांजा और मोबाइल मिला
बरेली में इज्जतनगर पुलिस ने विलयधाम पुल के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार हरीश कुमार को 2.328 किलो गांजे के साथ पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, वह वाहन चालकों और रास्ते से गुजरने वाले लोगों को गांजा बेचता था। उसके पास से 750 रुपए और एक मोबाइल फोन भी मिला। पुलिस के अनुसार, 31 अक्टूबर को टीम विलयधाम पुल से अहिलादपुर जाने वाली सर्विस रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी पुल की ओर से एक बाइक आती दिखी। पुलिस ने टॉर्च से रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार वापस मुड़कर भागने लगा। टीम ने पीछा कर करीब 25 कदम की दूरी पर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से गांजा मिला। पुलिस ने आरोपी की पहचान हरीश कुमार (43), पुत्र बेचे लाल, निवासी सालार नगला, थाना देवरनियां, बरेली के रूप में की है। वह फिलहाल सुभाष कॉलोनी, गल्ला मंडी के पास, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) में रह रहा था। पुलिस पूछताछ में हरीश ने बताया कि वह रास्ते में आने-जाने वाले एक अज्ञात व्यक्ति से गांजा खरीदता था। इसके बाद वह इसे वाहन चालकों और अन्य लोगों को बेचता था। पुलिस गांजा देने वाले व्यक्ति और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। इज्जतनगर थाने में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User