देवरिया नगर पालिका ने 10 प्रस्तावों को मंजूरी दी:छठ घाटों की व्यवस्था, अस्थायी रैन बसेरे और सड़कें गड्ढामुक्त कराने पर फैसला

Oct 31, 2026 - 17:46
0
देवरिया नगर पालिका ने 10 प्रस्तावों को मंजूरी दी:छठ घाटों की व्यवस्था, अस्थायी रैन बसेरे और सड़कें गड्ढामुक्त कराने पर फैसला
देवरिया नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक शनिवार को दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक हुई। बापू भवन के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता अलका सिंह ने की। इसमें 10 एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा हुई और प्रस्तावों को बहुमत या सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। छठ पर्व-2026 पर घाटों में रोशनी, टी-स्टॉल और बैरिकेडिंग की व्यवस्था के खर्च को मंजूरी देने पर विचार हुआ। ठंड में जरूरतमंदों के ठहरने के लिए नगर में अस्थायी रैन बसेरे बनाने और सड़कों को गड्ढामुक्त कराने के खर्च को भी मंजूरी दी गई। बैठक में एमआरएफ सेंटर पर वाहनों की मरम्मत के लिए जरूरी सामग्री खरीदने और जलकल व प्रकाश अनुभाग के प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई। नगर पालिका की नई दुकानों की नीलामी के लिए प्रीमियम राशि तय करने का प्रस्ताव रखा गया। थोक और फुटकर मछली विक्रेताओं के लिए जगह का प्रीमियम और मासिक शुल्क तय करने पर भी सदन ने विचार किया। बोर्ड लिपिक रवि प्रकाश श्रीवास्तव ने एजेंडा बिंदु क्रमवार पढ़कर सुनाए। सभासदों और अधिकारियों ने प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में अधिशासी अधिकारी संजय कुमार तिवारी और सभासद मनोज गोयल, धगेन्द्र सिंह, संजय मिश्रा, प्रियंका वर्मा, अमित मिश्रा, रमेश मल्ल, पवन जायसवाल, तस्लीम मल्लिक, जावेद आलम, अजय कुमार और प्रवीण यादव समेत अन्य सभासद व पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User