धौरहरा तहसील में DM ने सुनी समस्याएं:कुल 77 शिकायत पहुंची ,समाधान दिवस में मौके पर सिर्फ 3 का हुआ निस्तारण
लखीमपुर खीरी की धौरहरा तहसील में शनिवार को जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें फरियादियों ने अलग-अलग विभागों से जुड़ी 77 शिकायतें दर्ज कराईं। प्राप्त शिकायतों में सबसे ज्यादा 36 मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे। वहीं, पुलिस विभाग की 30, विकास विभाग की 7, समाज कल्याण विभाग की 1 और अन्य विभागों की 3 शिकायतें शामिल रहीं। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान राजस्व विभाग की 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि शेष 74 शिकायतों को जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंप दिया गया। डीएम ने अधिकारियों को शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेकर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)