दहेज के लिए बारात न लाने पर दूल्हा-मां-पिता पर केस:गोंडा में 5 लाख कैश न देने का आरोप, दुल्हन के पिता ने दर्ज कराया मुकदमा

Oct 28, 2026 - 11:43
0
दहेज के लिए बारात न लाने पर दूल्हा-मां-पिता पर केस:गोंडा में 5 लाख कैश न देने का आरोप, दुल्हन के पिता ने दर्ज कराया मुकदमा
गोंडा में दैनिक भास्कर पर कल मंगलवार को प्रमुखता से प्रकाशित खबर "दूल्हा बारात नहीं लाया, दुल्हन बेहोश होकर गिरी: गोंडा में बैंड-बाजा, खाना, मंडप सब बर्बाद हो गया, मां बोली-THAR मांग रहा था" का बड़ा असर देखने को मिला है। गोंडा एसपी अभिषेक झा के निर्देश पर महिला थाने में मंगलवार देर रात करीब 8 बजे दूल्हे, उसकी मां और पिता के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम,1961 की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आज बुधवार सुबह 10 बजे पूरे मामले की जांच महिला थाने में तैनात उप निरीक्षक बृजेश कुमार चौबे को सौंप दी गई है साथ ही एफआईआर की कॉपी भी सामने आई है। ​ पीड़िता के पिता मोहम्मद अजमल की तहरीर पर दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक,उन्होंने अपनी बेटी नौशबा मिर्जा बेग का निकाह करीब एक साल पहले गोरखपुर के बसंतपुर खास थाना राजघाट निवासी मोहम्मद सलमान के साथ तय किया था। 24 अक्टूबर को उन्होंने दहेज के सामान के तहत बेड,ड्रेसिंग टेबल,सोफा सहित लगभग 109 सामानों की सूची वर पक्ष को भेज दी थी। ​पिता का आरोप है कि इसके बावजूद 26 अक्टूबर को दूल्हा मोहम्मद सलमान, उसकी मां सिम्मी और पिता मोहम्मद असलम ने अतिरिक्त मांग रखते हुए पहले 'थार' गाड़ी, फिर एक बुलेट और 5 लाख रुपये नकद की मांग शुरू कर दी। वधु पक्ष ने इतनी महंगी गाड़ी देने में असमर्थता जताते हुए सामान्य दोपहिया वाहन देने की बात कही, लेकिन लड़के वाले यह कहकर अड़ गए कि "बच्चे को थार ही पसंद है।"​मांग पूरी न होने पर वर पक्ष ने बारात लाने से साफ इनकार कर दिया। वधु पक्ष के लोग मंगलवार सुबह 6 बजे तक गोरखपुर से बारात के आने का इंतजार करते रहे, कई बार फोन पर बातचीत और मिन्नतें कीं, लेकिन लड़के वाले नहीं पहुंचे। बारात न आने के सदमे में दुल्हन रो-रोकर बार-बार बेहोश हो रही थी, जिससे उसकी तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई। ​ पिता ने बताया कि शादी की तैयारियों के लिए मैरिज हॉल की बुकिंग में 1.20 लाख रुपये और कैटरिंग व्यवस्था में 6 लाख रुपये खर्च किए जा चुके थे,जो बारात न आने की वजह से पूरी तरह बर्बाद हो गए। संबंधित धाराओं में नामजद मुकदमा पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई और जांच शुरू कर दी है। महिला थाना अध्यक्ष अनीता यादव ने बताया कि परिजनों के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके पूरे मामले की जांच शुरू कर दिए है। जांच में जो भी निकाल कर आएगा उसके आधार पर कठोर कार्रवाई की जाएगी पीड़ितों से इस पूरे मामले में साक्ष्य मांगा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User